Stay True Updated Logo
Stay True Updated
🚀 India's Fastest & Most Trusted Job Site
HomeNew UpdateLatest JobsAdmit CardResultsAdmissionScholarshipToolsContact Us

OFSS Bihar Board 11th Admission 2026: Merit List में नाम आने के बाद क्या करें? (Complete Process & Documents)

Post Date / Update: 6 May 2026
Short Information: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के द्वारा 11वीं कक्षा के लिए First Merit List 2026 जारी कर दिया गया है। जिन छात्रों का नाम इस मेरिट लिस्ट में आ गया है, उनके मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि 'अब आगे क्या करना है?' इस लेख में हमने आपको Complete Admission Process, Intimation Letter (सूचना पत्र) डाउनलोड करने का सही तरीका और एडमिशन के समय कॉलेज में लगने वाले सभी जरूरी Documents की जानकारी विस्तार से नीचे दिया है।

Important Dates

  • 1st Merit List Publish Date: 05 मई 2026
  • Admission in Allotted College: 05 मई से 12 मई 2026
  • Apply for Slide-Up Option: 05 मई से 12 मई 2026
  • Last Date for College to Update Admission: 13 मई 2026
  • Choice Filling (For Unselected Students): 05 मई से 12 मई 2026

Admission Overview

  • Official Admission Portal: ofssbihar.net
  • Board Name: Bihar School Examination Board (BSEB)
  • Academic Session: 2026-2028
  • Course/Class: 11th (Intermediate)
  • Admission Process: Online through OFSS

Merit List में नाम आने के बाद क्या करें? (Complete Admission Process)

  • ●अगर आपका नाम 1st Merit List में आ गया है, तो आपको 05 मई से 12 मई 2026 के बीच नीचे दिए गए इन 4 स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिशन पूरा करना होगा:
  • ●Step 1: Download Intimation Letter - सबसे पहले OFSS पोर्टल से अपना सूचना पत्र (Intimation Letter) डाउनलोड करें। इसी लेटर में लिखा होगा कि आपको कौन सा कॉलेज या स्कूल अलॉट (Allot) हुआ है।
  • ●Step 2: Allotted College में जाएं - आपको जो भी कॉलेज मिला है, वहां अपने सभी ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स (Original Documents) और उनकी फोटोकॉपी के साथ 12 मई से पहले जाएं।
  • ●Step 3: Document Verification & Fee Payment - कॉलेज के Admission Counter पर अपने कागजात चेक कराएं और निर्धारित Admission Fee जमा करके अपना एडमिशन पक्का करें। (नोट: कॉलेज आपसे अलग से कोई Application Fee नहीं ले सकता)।
  • ●Step 4: Slide-Up (अगर कॉलेज पसंद न हो) - अगर आपको अपनी पसंद का कॉलेज नहीं मिला है, फिर भी आपको अलॉट हुए कॉलेज में एडमिशन लेना ही होगा। एडमिशन लेने के बाद आप वापस OFSS पोर्टल पर आकर 'Slide-Up' का विकल्प चुन सकते हैं ताकि दूसरी लिस्ट में आपको बेहतर कॉलेज मिल सके। बिना एडमिशन लिए Slide-Up नहीं होगा और आपका फॉर्म रद्द (Reject) हो जाएगा।
Job Update Image

Intimation Letter (सूचना पत्र) कैसे Download करें?

  • ●बिना Intimation Letter के आपका एडमिशन नहीं हो सकता। इसे डाउनलोड करने का सबसे आसान तरीका नीचे दिया गया है:
  • ●सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ofssbihar.net को ओपन करें या फिर आप इस पोर्टल पे नीचे दिए गए लिंक के जरिए भी आ सकते हैं।
  • ●होमपेज पर 'Student Login' के बटन पर क्लिक करें।
  • ●अपना मोबाइल नंबर (User ID) और Password दर्ज करें, जो फॉर्म भरते समय मिला था। (अगर पासवर्ड भूल गए हैं, तो Forgot Password का उपयोग करें)।
  • ●लॉगिन करते ही 'Download Intimation Letter' का विकल्प दिखाई देगा।
  • ●या फिर, आप बिना लॉगिन किए सिर्फ अपना Barcode No. (Reference No.) और मोबाइल नंबर डालकर भी इसे सीधे डाउनलोड कर सकते हैं।

Admission के लिए आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)

  • ●कॉलेज जाते समय किसी भी परेशानी से बचने के लिए, नीचे दिए गए सभी ओरिजिनल (Original) कागजात और उनकी 2-2 फोटोकॉपी (स्व-हस्ताक्षरित यानी Self-Attested) अपने साथ लेकर जाएं:
  • ●OFSS द्वारा जारी Intimation Letter (सूचना पत्र) का प्रिंटआउट।
  • ●Common Application Form (CAF) की प्रिंटेड कॉपी (जो आपने ऑनलाइन भरते समय निकाली थी)।
  • ●10th (Matric) का Marksheet (अंक पत्र) और Passing Certificate (उत्तीर्णता प्रमाण पत्र)।
  • ●School Leaving Certificate (SLC - विद्यालय परित्याग पत्र) ओरिजिनल।
  • ●Migration Certificate (प्रवजन प्रमाण पत्र) - यह मुख्य रूप से उन छात्रों के लिए है जो CBSE या अन्य बोर्ड से आए हैं।
  • ●Caste Certificate (जाति प्रमाण पत्र) - यदि आप किसी आरक्षण कोटि (OBC, SC, ST) में आते हैं।
  • ●Passport Size 5 Photos
  • ●Aadhaar Card (आधार कार्ड) की फोटोकॉपी।

BSEB 11th Admission 2026: Direct Important Links

Student Login (Download Intimation Letter)Login Here
Check 1st Merit List Cut-OffView Cut-off
Direct Intimation Letter Download Click Here
Official BSEB Notice PDFDownload Notice
OFSS Official WebsiteVisit Now
Join Telegram for More UpdatesJoin Telegram
Join Whatsapp ChannelJoin Whatsapp

11th Admission से जुड़े छात्रों के सबसे अहम सवाल (FAQs)

Q. अगर मेरा नाम Merit List में आ गया है लेकिन मैं एडमिशन नहीं लेना चाहता, तो क्या क्या करना होगा?

बिहार बोर्ड के नियमों के अनुसार, आपको आवंटित कॉलेज में एडमिशन लेना ही होगा। यदि आप एडमिशन नहीं लेते हैं, तो आपका फॉर्म रद्द (Reject) कर दिया जाएगा और अगली किसी भी लिस्ट में आपका नाम नहीं आएगा। अगर आपको कॉलेज पसंद नहीं है, तो पहले वहां एडमिशन लें, और फिर OFSS पोर्टल पर लॉगिन करके 'Slide-Up' का विकल्प चुनें, ताकि दूसरी लिस्ट में आपको अपनी पसंद का कॉलेज मिल सके।

Q. मैं Slide-Up कैसे कर सकता हूँ?

स्लाइड-अप के लिए सबसे पहले आपको आवंटित (Allotted) कॉलेज में अपनी फीस देकर एडमिशन लेना होगा। एडमिशन कन्फर्म होने के बाद आप OFSS पोर्टल पर स्टूडेंट लॉगिन करके 'Slide-Up' विकल्प को चुन सकते हैं।

Q. क्या Slide-Up करने पर मुझे दूसरे कॉलेज में फिर से Admission Fee देनी होगी?

नहीं! यदि आप स्लाइड-अप के जरिए दूसरे कॉलेज में जाते हैं, तो आपकी फीस एडजस्ट कर दी जाती है। अगर नए कॉलेज की फीस ज्यादा है, तो सिर्फ आपको बचा हुआ पैसा देना होगा, और अगर कम है तो पुराना कॉलेज आपको 1 महीने में पैसे वापस कर देगा।

Q. एडमिशन के लिए आखिरी तारीख क्या है?

प्रथम चयन सूची (1st Merit List) के आधार पर एडमिशन लेने की आखिरी तारीख 12 मई 2026 है।

Q. मेरे पास School Leaving Certificate (SLC) नहीं है, तो एडमिशन कैसे होगा?

एडमिशन के समय Original SLC देना अनिवार्य होता है। इसके बिना एडमिशन की प्रक्रिया पूरी नहीं मानी जाती। आपको तुरंत अपने पुराने स्कूल से संपर्क करके इसे प्राप्त करना चाहिए।

OFSS Bihar Board 11th Admission 2026: Merit List में नाम आने के बाद क्या करें? (Complete Process & Documents) Banner

DisclaimerThe information on Stay True Updated is provided for general informational purposes only. While we strive to keep the information up-to-date and correct, we make no representations or warranties of any kind, express or implied, about the completeness, accuracy, or reliability of any job posting or educational notice. All aspirants are strongly advised to verify all details on the official recruitment websites before taking any action. We will not be liable for any loss or damage arising from the use of this website.

Stay True Updated

Your one-stop solution for government job alerts, results, and admission updates across India.

Quick Links

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Popular Categories

  • Latest Jobs
  • Results
  • Admit Cards
  • Scholarships

Follow Us

© 2026 Stay True Updated. All Rights Reserved.