Stay True Updated Logo
Stay True Updated
🚀 India's Fastest & Most Trusted Job Site
HomeNew UpdateLatest JobsAdmit CardResultsAdmissionScholarshipToolsContact Us

OFSS Bihar 11th Admission 2026: Apply Online (ofssbihar.net) - बिहार बोर्ड इंटर एडमिशन

Post Date / Update: 31 March 2026
Short Information: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-2028 के लिए कक्षा 11वीं (Intermediate) में Science, Commerce और Arts स्ट्रीम में एडमिशन के लिए Online Facilitation System For Students (OFSS) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह सिस्टम छात्रों को एक ही Common Application Form (CAF) के माध्यम से स्मार्टफ़ोन या कंप्यूटर से 20 कॉलेजों तक का चयन करने की सुविधा देता है। जिन भी छात्र-छात्राओं ने BSEB, CBSE, ICSE या किसी अन्य राज्य बोर्ड से 10वीं (Matriculation) पास की है, वे अप्रैल 2026 से ofssbihar.net पर आवेदन कर सकते हैं। इस पोस्ट में नामांकन की पूरी प्रक्रिया, इंटिमेशन लेटर डाउनलोड, आवश्यक दस्तावेज, स्लाइड-अप और स्पॉट एडमिशन से जुड़ी ए टू जेड जानकारी दी गई है।

Important Dates

  • Application Start Date: 8 April 2026
  • Application Last Date: 25/04/2026 (Extended)
  • Last Date For Fee Payment: 25/04/2026
  • 1st Merit List Date: To be notified soon

Application Fee

  • General / OBC / EWS: 350/-
  • SC / ST / PH: 350/-
  • Payment Mode: Online (Debit/Credit Card, Internet Banking)

OFSS Bihar Inter Admission 2026: सारांश (Summary)

विवरण (Category)जानकारी (Information)
पोर्टल का नाम (Portal Name)Online Facilitation System For Students (OFSS)
बोर्ड का नाम (Board Name)Bihar School Examination Board (BSEB)
कक्षा (Class)Intermediate (11th)
कोर्स (Course)Arts, Commerce, Science, Vocational etc.
शैक्षणिक सत्र (Academic Session)2026-28
एडमिशन वर्ष (Admission Year)1st Year
कुल कॉलेज और स्कूल10,000+ (लगभग)
ऑनलाइन आवेदन हेतुOFSS Bihar Admission 2026

OFSS 11th Admission आरक्षण तालिका (Reservation Table) 2026

आरक्षण कोटि (Category)आरक्षण प्रतिशत (Reservation %)
अनुसूचित जाति (SC)16%
अनुसूचित जनजाति (ST)01%
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC)18%
पिछड़ा वर्ग (BC)12%
पिछड़े वर्ग की महिलाएं (BC - Female)03%
आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग (EWS)10%
दिव्यांग कोटा (Handicapped)उपरोक्त के अलावा 05% सीट आरक्षित

OFSS क्या है और चयन प्रक्रिया कैसे होती है?

  • ●OFSS (Online Facilitation System For Students) BSEB द्वारा विकसित एक ऑनलाइन कंप्यूटर सॉफ्टवेयर है, जिससे छात्र आसानी से घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर से आवेदन कर सकते हैं। इसमें छात्र अपनी पसंद के अधिकतम 20 कॉलेज चुन सकते हैं।
  • ●मेरिट लिस्ट का प्रकाशन: छात्रों द्वारा फॉर्म जमा करने के बाद सॉफ़्टवेयर छात्रों के 10वीं के अंकों (Merit) और कॉलेजों की प्राथमिकता के आधार पर प्रथम (1st), द्वितीय (2nd) और तृतीय (3rd) मेरिट लिस्ट जारी करेगा।
  • ●Intimation Letter (सूचना पत्र): लिस्ट में नाम आने पर छात्रों को अपना 'इंटिमेशन लेटर' डाउनलोड करना होगा और निर्धारित तिथि पर कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।
  • ●दस्तावेज़ सत्यापन: एडमिशन के समय छात्रों को ऑरिजिनल डाक्यूमेंट्स, फिक्स्ड एडमिशन फीस और रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो कॉलेज में लेकर जाना होगा।
  • ●Slide Up Process: यदि कोई छात्र आवंटित कॉलेज से संतुष्ट नहीं है, तो वह उस कॉलेज में एडमिशन लेने के बाद 'स्लाइड-अप' का विकल्प चुन सकता है। इसके बाद उसे अगली मेरिट लिस्ट का इंतज़ार करना होगा, जिसमें उसे बेहतर कॉलेज मिल सकता है।
  • ●Spot Admission: सभी मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद, जो सीटें बच जाती हैं उन पर सीधे 'स्पॉट एडमिशन' लिया जाएगा। इसमें छात्र इंटिमेशन लेटर डाउनलोड कर सीधे कॉलेज में एडमिशन ले सकते हैं।

OFSS 11th Admission के लिए आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)

  • ●ऑनलाइन आवेदन (CAF) फॉर्म भरने और कॉलेज में एडमिशन के समय छात्रों के पास निम्नलिखित प्रमुख दस्तावेजों का होना अनिवार्य है:
  • ●10वीं कक्षा (Matric) की मार्कशीट (Marksheet)
  • ●10वीं कक्षा का एडमिट कार्ड (Roll Number और Roll Code के लिए)
  • ●विद्यार्थी का आधार कार्ड (Aadhaar Card)
  • ●हाल ही में खींची गई पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
  • ●चालू मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी (OTP और सूचनाओं के लिए)
  • ●जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate) और आय प्रमाण पत्र - (यदि आरक्षण का लाभ लेना हो)

OFSS पोर्टल के महत्वपूर्ण स्टेप्स (Intimation Letter, App & Apply Process)

  • ●OFSS की आधिकारिक वेबसाइट https://ofssbihar.net खोलें।
  • ●पेज को थोड़ा नीचे स्क्रॉल करें और 'Click Here To Download Your Intimation Letter' वाले बड़े कार्ड पर क्लिक करें।
  • ●एक नया फॉर्म खुलेगा, उसमें अपना Application Reference No. / Barcode No., मोबाइल नंबर और CAPTCHA कोड दर्ज करें।
  • ●अंत में अपना इंटिमेशन लेटर डाउनलोड करने के लिए 'Print' बटन पर क्लिक करें।
  • ●बिहार बोर्ड ने एक एंड्रॉइड मोबाइल ऐप 'OFSS Bihar Info' भी लॉन्च किया है जो Google Play Store पर उपलब्ध है। इस ऐप से आप एडमिशन से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं (ध्यान रहे, ऐप से फॉर्म नहीं भरा जा सकता)।
  • ●ऑनलाइन अप्लाई करने से पहले अपना वैलिड ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, 10वीं की मार्कशीट और अच्छी क्वालिटी का स्कैन किया हुआ फोटो तैयार रखें।
  • ●सबसे पहले बोर्ड का नाम चुनें, 10वीं पास करने का साल और एडमिट कार्ड के अनुसार अपना 'Roll Number' भरें।
  • ●10वीं की बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंक (Marks/Grade) का विवरण दें।
  • ●उस स्कूल का रिकॉर्ड भरें जहाँ से आपने 10वीं पास की है।
  • ●अपनी व्यक्तिगत जानकारी (Personal Details), पत्राचार का पता (Address) और आरक्षण (Reservation) की जानकारी भरें।
  • ●अपनी पसंद के कॉलेजों और स्ट्रीम (Arts/Science/Commerce) का विकल्प चुनें जिसमें आप एडमिशन लेना चाहते हैं।
  • ●अंत में एप्लीकेशन फीस (₹350) जमा करने के लिए 'Click Here to Deposit Application Fees' बटन पर क्लिक करें।

Useful and Important Links (महत्वपूर्ण लिंक्स)

Apply Online (CAF फॉर्म भरें) Direct LinkLink Active Now
View College Information (कॉलेज की जानकारी)Click Here
Applicant Login (लॉगिन करें)Login Here
Download ProspectusClick Here
Official WebsiteVisit OFSS Portal
Join Telegram ChannelJoin Now
Join WhatsApp ChannelJoin Now

FAQs - OFSS Bihar 11th Admission Session 2026-28

Q. Q.1. OFSS का फुल फॉर्म क्या है? (What is full form of OFSS?)

Ans:- OFSS का फुल फॉर्म 'Online Facilitation System For Students' है।

Q. Q.2. OFSS क्या है? (What is OFSS?)

Ans:- यह बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा विकसित एक आसान सिस्टम है, जिसके जरिए बिहार के मान्यता प्राप्त कॉलेजों और स्कूलों में 11वीं कक्षा (Intermediate) में ऑनलाइन दाखिला लिया जाता है।

Q. Q.3. OFSS 11th Admission 2026 में आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

Ans:- इंटरमीडिएट (11वीं) एडमिशन एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि मई 2026 निर्धारित है।

Q. Q.4. OFSS Bihar की आधिकारिक वेबसाइट का लिंक क्या है?

Ans:- 11वीं एडमिशन 2026 की आधिकारिक वेबसाइट का लिंक http://ofssbihar.net है।

Q. Q.5. OFSS Bihar 11th एडमिशन की आवेदन फीस कितनी है?

Ans:- सभी आवेदकों के लिए एप्लीकेशन फीस ₹350/- है।

Q. Q.6. OFSS Bihar का हेल्पलाइन नंबर क्या है?

Ans:- सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 0612 - 2230009 है (संपर्क का समय: सभी कार्य दिवसों पर सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक)।

DisclaimerThe information on Stay True Updated is provided for general informational purposes only. While we strive to keep the information up-to-date and correct, we make no representations or warranties of any kind, express or implied, about the completeness, accuracy, or reliability of any job posting or educational notice. All aspirants are strongly advised to verify all details on the official recruitment websites before taking any action. We will not be liable for any loss or damage arising from the use of this website.

Stay True Updated

Your one-stop solution for government job alerts, results, and admission updates across India.

Quick Links

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Popular Categories

  • Latest Jobs
  • Results
  • Admit Cards
  • Scholarships

Follow Us

© 2026 Stay True Updated. All Rights Reserved.