India Post GDS 2026: 2nd Merit List जारी – Result PDF, Cutoff Trend और Selection Process की पूरी जानकारी
Important Dates
- Application Start: 31 January 2026
- Last Date Apply: 14 February 2026 (5 PM)
- Fee Payment Last Date: 16 February 2026
- Correction Window: 18 – 19 February 2026
- First Merit List: March 2026
- Second Merit List: 10 April 2026
Application Fees
- General / OBC / EWS: ₹100
- SC / ST / PwD: ₹0 (No Fee)
- Female Candidates: ₹0 (Exempted)
- Payment Mode: Online / E-Challan
India Post GDS 2026 Result (Second Merit List)
- ●India Post द्वारा जारी की गई GDS 2026 दूसरी मेरिट लिस्ट उन उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है जिनका चयन पहली सूची में नहीं हो पाया था। आमतौर पर दूसरी सूची तब जारी की जाती है जब कुछ चयनित उम्मीदवार दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) में असफल हो जाते हैं या सीटें खाली रह जाती हैं।
- ●इस बार भी चयन पूरी तरह merit आधारित है, इसलिए यदि आपके 10वीं के अंक अच्छे हैं तो दूसरी सूची में नाम आने की संभावना बनी रहती है।
India Post GDS Result / Merit List कैसे चेक करें? (Step-by-Step Process)
- ●नीचे तस्वीर के माध्यम से बताया गया है |

Step 1: सबसे पहले India Post GDS की ऑफिशियल वेबसाइट (https://indiapost.gov.in/gdsonlineengagement) पर जाएं या इसी पेज में नीचे Scroll करने पर 'Download Second Merit list' दिखेगा उस पर क्लिक करें।

होमपेज पर बाईं (Left) तरफ "Shortlisted Candidates" का सेक्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।

Step 3: अब आपके सामने भारत के सभी राज्यों (State/Circles) की लिस्ट खुल जाएगी। यहाँ से उस राज्य को चुनें जहाँ से आपने फॉर्म भरा था।

Step 4: वहां आपको प्रथम लिस्ट देखने के लिए 'List Of Shortlisted candidates' पर क्लिक करना है या फिर आप Second मेरिट लिस्ट चेक करना चाहते हैं तो 'Supplimentary List II' पर क्लिक करें।

क्लिक करते ही Merit List PDF आपके मोबाइल या कंप्यूटर में डाउनलोड हो जाएगी या open हो जाएगी। फिर आप वहाँ Ctrl+ F प्रेस करके अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर चेक कर सकते हैं |
बिना Exam के कैसे होता है चयन?
- ●India Post GDS भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होता। चयन पूरी तरह Class 10 के अंकों के आधार पर किया जाता है।
- ●अंक को percentage के आधार पर एक merit list तैयार की जाती है। यदि दो उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं, तो उम्र (Age) को प्राथमिकता दी जाती है – यानी अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को पहले मौका मिलता है।
Eligibility Criteria (योग्यता की पूरी सच्चाई)
- ●इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना अनिवार्य है, जिसमें Mathematics और English विषय शामिल हों। इसके अलावा जिस राज्य या सर्कल के लिए आवेदन कर रहे हैं, उस क्षेत्र की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना भी जरूरी है।
- ●Age limit 18 से 40 वर्ष के बीच रखी गई है, और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाती है।
Second Merit List के बाद अगला Step क्या होगा?
- ●Result PDF डाउनलोड करके अपना नाम और registration number verify करें
- ●Document Verification के लिए original documents तैयार रखें
- ●Local language certificate और marksheet विशेष रूप से जरूरी होती है
- ●चयनित उम्मीदवारों को आमतौर पर 10-15 दिनों के भीतर अपने निर्धारित मंडल कार्यालय में दस्तावेज़ सत्यापन के लिए जाना होगा ।
- ●समय पर reporting न करने पर candidature cancel हो सकता है
Important Links
| Download Second Merit List | Download PDF |
| Official Website | Visit Now |
| Download Official Notification (English) | Click Here |
| Download Official Notification (Hindi) | Click Here |
| Join WhatsApp Channel | Join Now |
| Join Telegram Channel | Join Now |
Frequently Asked Questions
Q. क्या India Post GDS में exam होता है?
नहीं, चयन केवल 10वीं के अंकों के आधार पर merit list से होता है।
Q. Second merit list क्यों जारी होती है?
जब कुछ उम्मीदवार document verification में fail हो जाते हैं या seat खाली रह जाती है।
Q. किसी छात्र का बराबर अंक आने पर पर selection कैसे होता है?
जिन उम्मीदवारों के marks समान होते हैं, उनमें अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाती है।
