Stay True Updated Logo
Stay True Updated
🚀 India's Fastest & Most Trusted Job Site
HomeNew UpdateLatest JobsAdmit CardResultsAdmissionScholarshipToolsContact Us

बिहार जनगणना 2026: आज से शुरू हुई स्व-गणना (Self-Enumeration), जाने पूरी प्रक्रिया , घर बैठे ऐसे भरें विवरण और देखें 34 सवालों की सूची

Post Date / Update: 17 April 2026
Short Information: आज से बिहार में डिजिटल जनगणना 2026 (मकान सूचीकरण) के पहले चरण की आधिकारिक शुरुआत हो गई है |यह प्रक्रिया पूरे बिहार में Online माध्यम से (17 अप्रैल - 2 मई 2026 तक) की जानी है तथा सरकारी अधिकारियों द्वारा घर-घर जाकर (Door to Door) सर्वेक्षण (2 मई से 31 मई 2026 तक) की जानी है। यह बिहार के नागरिकों के लिए एक बड़ा अवसर है कि वे सरकारी कर्मचारी के घर आने का इंतज़ार किए बिना अपनी जानकारी खुद ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। इस लेख में पूरी प्रक्रिया को step by step समझाया गया है और इससे संबंधित पूरी जानकारी बतायी गई है|

महत्वपूर्ण जानकारी

  • स्व-गणना (Self-Enumeration) शुरू:

DisclaimerThe information on Stay True Updated is provided for general informational purposes only. While we strive to keep the information up-to-date and correct, we make no representations or warranties of any kind, express or implied, about the completeness, accuracy, or reliability of any job posting or educational notice. All aspirants are strongly advised to verify all details on the official recruitment websites before taking any action. We will not be liable for any loss or damage arising from the use of this website.

Stay True Updated

Your one-stop solution for government job alerts, results, and admission updates across India.

Quick Links

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Popular Categories

  • Latest Jobs
  • Results
  • Admit Cards
  • Scholarships

Follow Us

© 2026 Stay True Updated. All Rights Reserved.

17 अप्रैल 2026 (आज से)
  • स्व-गणना की अंतिम तिथि: 01 मई 2026
  • घर-घर सत्यापन (Door-to-Door): 02 मई से 31 मई 2026
  • कुल आधिकारिक प्रश्न: 34 सवाल
  • महत्वपूर्ण पोर्टल

    • आधिकारिक वेबसाइट: se.census.gov.in
    • हेल्पलाइन नंबर: 1800-345-6215
    • माध्यम: ऑनलाइन और डिजिटल
    • शुल्क: कोई शुल्क नहीं

    यहाँ स्व-गणना (Self-Enumeration) करने की पूरी प्रक्रिया को विस्तार से समझें

    • ●सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट se.census.gov.in खोलें।
    • ●Registration: अपने चालू मोबाइल नंबर से पंजीकरण करें और ओटीपी के माध्यम से लॉगिन करें।
    • ●Mapping: पोर्टल पर दिए गए मैप का उपयोग करके अपने मकान की सही लोकेशन चुनें।
    • ●Data Entry: नीचे दिए गए 34 आधिकारिक सवालों के जवाब ध्यानपूर्वक भरें।
    • ●फॉर्म सबमिट करने के बाद आपको 16 अंकों की एक आईडी मिलेगी। इसे संभालकर रखें।
    • ●जब प्रगणक आपके घर आएंगे, तो उन्हें यह आईडी दिखा दें। उन्हें दोबारा आपकी पूरी जानकारी नहीं भरनी होगी।
    Self-Enumeration Official Flow Chart

    Self-Enumeration Official Flow Chart

    मकानसूचीकरण एवं मकान गणना अनुसूची: 34 आधिकारिक प्रश्नों की सूची

    • ●लाइन संख्या (प्रगणक द्वारा सत्यापन के समय)
    • ●भवन संख्या (नगरपालिका या जनगणना संख्या)
    • ●जनगणना मकान संख्या
    • ●मकान के फर्श की सामग्री (मिट्टी/लकड़ी/पक्की ईंट/पत्थर आदि)
    • ●मकान की दीवार की सामग्री (घांस/बांस/मिट्टी/पत्थर/ईंट आदि)
    • ●मकान की छत की सामग्री (घांस/लकड़ी/ईंट/पत्थर/कंक्रीट आदि)
    • ●जनगणना मकान का वास्तविक उपयोग (आवास/दुकान/कार्यालय आदि)
    • ●मकान की स्थिति (अच्छी/रहने योग्य/जर्जर)
    • ●परिवार क्रमांक (स्वतः उत्पन्न)
    • ●परिवार में रहने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या
    • ●परिवार के मुखिया का नाम
    • ●मुखिया का लिंग (पुरुष/स्त्री/ट्रांसजेंडर)
    • ●मुखिया की जाति (अ.जा./अ.ज.जा./अन्य)
    • ●मकान के स्वामित्व की स्थिति (अपना/किराए का/अन्य)
    • ●रहने के लिए कमरों की संख्या
    • ●परिवार में विवाहित दंपतियों की संख्या
    • ●पेयजल का मुख्य स्रोत (नल/कुआं/हैंडपंप आदि)
    • ●पेयजल की उपलब्धता (परिसर के अंदर/निकट/दूर)
    • ●प्रकाश का मुख्य स्रोत (बिजली/केरोसिन/सौर ऊर्जा आदि)
    • ●शौचालय की सुलभता और प्रकार
    • ●शौचालय का विशिष्ट प्रकार (फ्लश/सेप्टिक टैंक आदि)
    • ●गंदे पानी की निकासी के लिए नाली व्यवस्था
    • ●परिसर के अंदर स्नान करने की सुविधा
    • ●रसोई घर और एलपीजी/पीएनजी गैस कनेक्शन की उपलब्धता
    • ●खाना पकाने के लिए प्रयुक्त मुख्य ईंधन
    • ●रेडियो/ट्रांजिस्टर की उपलब्धता
    • ●टेलीविजन और डिश/केबल कनेक्शन
    • ●इंटरनेट सुविधा (स्मार्टफोन/कंप्यूटर आदि में)
    • ●लैपटॉप या कंप्यूटर
    • ●टेलीफोन और स्मार्टफोन का विवरण
    • ●साइकिल, स्कूटर या मोटरसाइकिल
    • ●कार, जीप या वैन
    • ●परिवार द्वारा उपभोग किया जाने वाला मुख्य अनाज (चावल/गेहूं आदि)
    • ●संपर्क के लिए मोबाइल नंबर

    पूरे भारत की जनगणना का शेड्यूल यहाँ देख सकते हैं (Self-Enumeration & Door-to-Door Dates)

    राज्य / केंद्र शासित प्रदेशस्व-गणना (Online)घर-घर सर्वेक्षण (Physical)
    अंडमान व निकोबार, दिल्ली, गोवा, कर्नाटक, लक्षद्वीप, मिजोरम, ओडिशा, सिक्किम01 अप्रैल - 15 अप्रैल16 अप्रैल - 15 मई
    गुजरात, दादरा व नगर हवेली, दमन व दीव05 अप्रैल - 19 अप्रैल20 अप्रैल - 19 मई
    उत्तराखंड10 अप्रैल - 24 अप्रैल25 अप्रैल - 24 मई
    मप्र, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, हरियाणा16 अप्रैल - 30 अप्रैल01 मई - 30 मई
    बिहार17 अप्रैल - 01 मई02 मई - 31 मई
    तेलंगाना26 अप्रैल - 10 मई11 मई - 09 जून
    पंजाब30 अप्रैल - 14 मई15 मई - 13 जून
    महाराष्ट्र, मेघालय, राजस्थान, झारखंड01 मई - 15 मई16 मई - 14 जून
    उत्तर प्रदेश07 मई - 21 मई22 मई - 20 जून
    J&K, लद्दाख, पुडुचेरी17 मई - 31 मई01 जून - 30 जून
    हिमाचल प्रदेश01 जून - 15 जून16 जून - 15 जुलाई
    केरल, नागालैंड16 जून - 30 जून01 जुलाई - 30 जुलाई
    तमिलनाडु, त्रिपुरा17 जुलाई - 31 जुलाई01 अगस्त - 30 अगस्त
    असम02 अगस्त - 16 अगस्त17 अगस्त - 15 सितंबर
    मणिपुर17 अगस्त - 31 अगस्त01 सितंबर - 30 सितंबर

    बिहार जनगणना 2026: आधिकारिक लिंक

    Bihar Self-Enumeration PortalApply Today
    Download Official S E Schedule PDFClick Here
    Official S E Flow ChartView Now
    Download SE Questions list PDFClick Here
    Watch Official SE Video TutorialWatch Now
    Join Telegram Channel For UpdatesJOin Now
    Join whatsapp ChannelJoin Now

    अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

    Q. क्या आज से पूरे बिहार में स्व-गणना शुरू हो गई है?

    हाँ, बिहार के सभी जिलों के निवासी आज 17 अप्रैल से ऑनलाइन पोर्टल पर अपना विवरण भर सकते हैं।

    Q. क्या मुझे ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद भी सरकारी कर्मचारी से मिलना होगा?

    हाँ, सरकारी कर्मचारी (प्रगणक) 2 मई के बाद आपके घर आकर केवल आपकी 16-digit ID का सत्यापन करेंगे।

    Q. अगर मेरा मोबाइल नंबर बदल गया है तो क्या करें?

    रजिस्ट्रेशन के लिए एक सक्रिय मोबाइल नंबर होना जरूरी है। आप किसी भी चालू नंबर से लॉगिन कर सकते हैं।

    बिहार जनगणना 2026: आज से शुरू हुई स्व-गणना (Self-Enumeration), जाने पूरी प्रक्रिया , घर बैठे ऐसे भरें विवरण और देखें 34 सवालों की सूची Banner